11 July 2022 Facts : आज पहली बार मिली थी इस रोबोट डॉक्टर को मंजूरी

Saransh Varshney
0

 नमस्कार दोस्तों। आज इस आर्टिकल मैं हम बात करेंगे 11 जुलाई 2022 के कुछ बेहतरीन और अद्भुत फैक्ट्स की जिनको पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। इन्हें पढ़कर आप को बहुत कुछ जानने को भी मिलेगा और ये आपकी नॉलेज को भी जरूर बढ़ाएंगे।

तो चलिए शुरू करते हैं इस आर्टिकल को.....



11 July 2022 Amazing Facts

आज ही जन्मे थे महान साहित्यकार बाबा कांशीराम

भारत के महान क्रांतिकारी साहित्यकार बाबा कांशीराम का जन्म आज ही के दिन 1882 में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गुरनवाड़ गांव में हुआ था। काम की तलाश में लाहौर गए और यहां क्रांतिकारियों संपर्क में आकर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। भगत सिंह एवं अन्य कारियों की फांसी से आहत होकर आजादी तक काला कपड़ा पहनने की कसम खाई। कई बार जेल भी गए। उसी दौरान कविताएं लिखकर लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई। उनका निधन 15 अक्टूबर, 1943 को हो गया।

पहली बार रोबोट सर्जिकल सिस्टम को अमेरिका में मंजूरी मिली

आज ही के दिन 2000 में पहली बार दा विंची रोबोट सर्जिकल सिस्टम को अमेरिका के दवा नियामक फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा स्वीकृति मिली थी। पित्ताशय की थैली, स्त्री रोग संबंधी ऑपरेशन के लिए इस रोबोटिक सिस्टम के प्रयोग को अनुमति मिली थी।

नदी के नीचे बनाई गई दुनिया की पहली सुरंग

आज ही के दिन 1892 में आज ही ने न्यूयॉर्क में 'ईस्ट रिवर गैस टनल' के रूप में नदी के नीचे दुनिया की पहली सुरंग का काम पूरा हुआ था। इसे बनने में दो साल लगे थे। 777 मीटर लंबी और करीब 10.5 फीट चौड़ी इस सुरंग को गैस आपूर्ति के लिए तैयार किया गया था।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा।


head>

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top

Join Telegram Channel

Join Pareeksha Time

Join Telegram Channel