10 July 2022 Facts: आज ही यहां किया गया था पहली बार कंक्रीट से पक्की सड़क का निर्माण

Saransh Varshney
0

 नमस्कार दोस्तों। आज इस आर्टिकल मैं हम बात करेंगे 10 जुलाई 2022 के कुछ बेहतरीन और अद्भुत फैक्ट्स की जिनको पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। इन्हें पढ़कर आप को बहुत कुछ जानने को भी मिलेगा और ये आपकी नॉलेज को भी जरूर बढ़ाएंगे।

तो चलिए शुरू करते हैं इस आर्टिकल को.....



10 July 2022 Amazing Facts

आज ही लॉन्च किया गया था दुनिया का पहला संचार उपग्रह टेलस्टार 1 

1962 में आज ही दुनिया का पहला संचार उपग्रह टेलस्टार-1 फ्लोरिडा के केप केनवेरल से लांच किया गया था। इस उपग्रह की सहायता से सीधा प्रसारण संभव हुआ था। लेकिन 21 फरवरी, 1963 को इस उपग्रह ने काम करना बंद कर दिया। इस कारण, सात जुलाई, 1963 को टेलस्टार-2 लांच किया गया।

आज ही जन्मे थे महान आविष्कारक निकोला टेस्ला

1856 में आज ही महान आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म क्रोएशिया में हुआ था। 1882 में थामस अल्वा एडिसन की कंपनी से जुड़कर उनके कई महत्वपूर्ण आविष्कारों में योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी की स्थापना की। यहां इन्होंने एसी करंट प्रणाली को ढूंढा। 1887 में इंडक्शन मोटर के आविष्कार ने टेस्ला के लिए सफलता के रास्ते खोल दिए । दुनिया के पहले हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट एडम्स पावर स्टेशन की स्थापना का श्रेय भी टेस्ला को ही जाता है। एक्स-रे, रिमोट, रेडियो इनके महत्वपूर्ण आविष्कार हैं। 7 जनवरी, 1943 को अमेरिका में उनका निधन हो गया।

अमेरिका में पहली बार कंक्रीट से पक्की सड़क का निर्माण

आज ही के दिन 1892 में ओहायो में पहली बार कंक्रीट का इस्तेमाल कर पक्की सड़क का निर्माण किया गया था। 19वीं सदी में कक्रीट को कृत्रिम पत्थर कहा जाता था। जार्ज बर्थोलमेव ने बेलफोंटेन सिटी काउंसिल को पांच साल की गारंटी देकर सड़क निर्माण में कंक्रीट का इस्तेमाल करने के लिए राजी किया था।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा।
head>

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top

Join Telegram Channel

Join Pareeksha Time

Join Telegram Channel