12 July Facts : इस संघ से हटाया गया था प्रतिबंध

Saransh Varshney
0

 नमस्कार दोस्तों। आज इस आर्टिकल मैं हम बात करेंगे आज के मतलब 12 जुलाई के कुछ बेहतरीन और अद्भुत फैक्ट्स की जिनको पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। इन्हें पढ़कर आप को बहुत कुछ जानने को भी मिलेगा और ये आपकी नॉलेज को भी जरूर बढ़ाएंगे।

तो चलिए शुरू करते हैं इस आर्टिकल को.....


12 July Amazing Facts

 आज ही जन्मे थे निर्देशक बिमल राय

भारतीय सिनेमा के महान निर्देशक बिमल राय का जन्म 1909 में आज ही के दिन अविभाजित भारत के ढाका में (अब बांग्लादेश में) हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत न्यू थिएटर्स में कमरामैन के तौर पर की। 1944 में पहली फिल्म उदयर पाये बनाई। 1953 में दो बीघा जमीन' ने उन्हें अमर बना दिया। फिल्म को कान इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा गया। वर्ष 1955 में क्लासिक फिल्म देवदास का फिल्मांकन किया। करियर में परिणीता, मधुमती, बंदिनी जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया। बिमल राय ने भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दिखाई।

लगभग डेढ़ साल बाद आरएसएस पर लगा प्रतिबंध हटाया गया

1949 में आज ही आरएसएस पर लगा प्रतिबंध हटाया गया था। यह प्रतिबंध 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या के बाद चार फरवरी, 1948 को लगाया गया था। इस हत्या में आरएसएस की भूमिका का कोई साक्ष्य नहीं मिलने के बाद प्रतिबंध हटा लिया गया।

भारत में निर्मित पहले भाप इंजन वाले जहाज का हुआ जलावतरण 

आज ही के दिन 1823 में भारत में निर्मित पहले भाप इंजन वाले जहाज 'डायना' का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जलावतरण किया गया। इसे व्यापारी पोत के रूप में 1824 में बंगाल सरकार ने खरीदा था, लेकिन एंग्लो-बर्मा युद्ध के दौरान इसका इस्तेमाल युद्धपोत के तौर पर किया गया।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा।
head>

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top

Join Telegram Channel

Join Pareeksha Time

Join Telegram Channel