8 July 2022 Facts : भारत की खोज में आज ही निकले थे वास्को डि गामा

Saransh Varshney
0

 नमस्कार दोस्तों। आज इस आर्टिकल मैं हम बात करेंगे 8 जुलाई 2022 के कुछ बेहतरीन और अद्भुत फैक्ट्स की जिनको पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। इन्हें पढ़कर आप को बहुत कुछ जानने को भी मिलेगा और ये आपकी नॉलेज को भी जरूर बढ़ाएंगे।

तो चलिए शुरू करते हैं इस आर्टिकल को.....



8 July 2022 Amazing Facts

वास्को डि गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की

आज ही के दिन 1497 में पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा यूरोप से भारत की खोज में निकले थे। 20 मई, 1498 को केरल के कालीकट पर पहुंचे। भारत तक पहुंचने के लिए समुद्री मार्ग की उनकी खोज ने पश्चिमी देशों के लिए यहां के दरवाजे खोल दिए।

आज ही जन्मे थे हिंदी के जाने माने साहित्यकार गिरिराज किशोर

प्रसिद्ध उपन्यासकार गिरिराज किशोर का जन्म आज ही केडी दिन यूपी के मुजफ्फरनगर में 1937 में हुआ था। वे काम उम्र में ही स्वतंत्र लेखन से जुड़ गए थे। 1960 में उत्तर प्रदेश में सेवायोजन अधिकारी बने। 1975 में आईआईटी कानपुर में कुलसचिव पद की जिम्मेदारी संभाली और यहां रचनात्मक लेखन केंद्र की स्थापना की। 1991 में उनका उपन्यास 'ढाई घर' अत्यंत लोकप्रिय हुआ। महात्मा गांधी ने अफ्रीका प्रवास पर आधारित 'पहला गिरमिटिया' ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

भारत में संवैधानिक सुधारों के लिए मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट प्रकाशित हुई

आज ही के दिन 1918 में मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। भारत सरकार अधिनियम 1919 इसी रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर बनाया गया था। इसके तहत पहली बार प्रशासन में भारतीयों की भागीदारी बढ़ने के लिए कदम उठाए थे। इससे भारतीयों में राजनीतिक चेतना आई थी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद। आशा करता हूं आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा।
head>

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top

Join Telegram Channel

Join Pareeksha Time

Join Telegram Channel